मेरा परिचय मेरा उद्देश्य
राम राम मित्रों
आप सभी का इस ब्लॉग पर आपका स्वागत है ।
मैं प्रदीप गुप्ता हल्द्वानी से हु ।
इस ब्लॉग का उद्देश्य चौसेनी समाज के बंधुजन को एक दूसरे से परिचय करवाना है ।
इस ब्लॉग में आपको समाज का इतिहास और वर्तमान के क्रिया कलाप की जानकारी मिल सके।
इसकी समुचित व्यवस्था की कोशिश की गई है ।
मेरा मकसद है कि अगर समाज का कोई भी कार्य हो उसकी सबको जानकारी हो ।
आज का समय आधुनिकयुग है । ज्यादातर लोग आधुनिकरण में अपने समाज से दूर
होते जा रहे है
स्थिति यह है कि किसी को पता ही नही है मेरे शहर में चौसेनी बनिये है भी नही ।
दूसरे सिटी की बात छोड़ दीजिए ।
एक दूसरे के सुख दुख का पता नही चलता ।
समाज टूटता जा रहा है ।
बच्चो की शादी दूसरे समाज मे होती जा रही है
जिससे समाज पतन की ओर जा रहा है इस ब्लॉग में
उसकी भी व्यवस्था है ।
किसने क्या किया इसकी कोई जानकारी नही ।
ऐसा नही है समाज मे प्रतिभा की कमी है ।
बस वो पता नही चलता ।
इसलिए इस ब्लॉग को बनाया है ।
इसमे सब जानकारी मिल सकती है ।
बस आप सभी का सहयोग जरूरी है
Rahul gupta chauseni
ReplyDelete